हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति एवं जिलाध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक शनिवार को परिणय गार्डन, मसानी रोड पर चार सत्रों में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर व्यापक मंथन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से होती है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत हैं। पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने कहा कि संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ संगठन के कार्यक्रमों में सहभागिता करने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि बैठक प्रथम सत्र में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने विधायकों के साथ विचार-विमर्श, द्वितीय सत्र में ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक, तृतीय सत्र में मथुरा महानगर एवं जिला के मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। चतुर्थ सत्र में जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता बृज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने संचालन बृज क्षेत्र महामंत्री संजीव शर्मा ने किया।
7455095736
मथुरा में भाजपा के कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत : धर्मपाल
