• Fri. Nov 20th, 2026

वृंदावन में महिलाओं को होना पड़ रहा शर्मसार, चेंजिंग रूम से कपड़ा गायब; यमुना घाट पर कैसे बदलें कपड़े

Byvijay.singhal1233

Nov 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़  विजय सिंघल
मथुरा।  वृंदावन में महिला सुरक्षा और सम्मान के दावों के बीच धर्मनगरी वृंदावन में यमुना स्नान करने आने वाली महिला श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधा के लिए भी जूझना पड़ रहा है। छठ पूजा महोत्सव के दौरान नगर निगम ने यमुना किनारे महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनवाए थे। इससे कार्तिक नियम सेवा करने वाली महिला श्रद्धालुओं को भी काफी सहूलियत मिली, लेकिन छठ पूजा संपन्न होते ही नगर निगम ने इनकी सुध लेना बंद कर दिया। अब चेंजिंग रूम पर कपड़े की जगह केवल बल्लियां दिखाई दे रही हैं। ऐसे में सवाल है कि महिलाएं खुले में खड़ी बल्लियों के बीच अपनी निजता कैसे सुरक्षित रख पाएंगी। कार्तिक महीने में देश-दुनिया से हजारों श्रद्धालु वृंदावन में रहकर नियम सेवा कर रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की भी है, जो प्रतिदिन भोर में यमुना स्नान और पूजन के लिए घाटों पर पहुंचती हैं। 24 नवंबर तक चलने वाली कार्तिक नियम सेवा के दौरान प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं यमुना में स्नान कर रही हैं। स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम उनके लिए बड़ी सुविधा थी। छठ पूजा महोत्सव के समय नगर निगम ने यमुना किनारे अस्थायी चेंजिंग रूम तैयार कराए थे। इन पर कपड़ा लगाकर महिलाओं की निजता का ध्यान रखा गया था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.