• Fri. Nov 20th, 2026

समझौते के दबाव को लेकर घर में घुसकर दंपती से मारपीट

Byvijay.singhal1233

Nov 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत के गांव बाटी में पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाते हुए तीन नामजद आरोपियों ने घर में घुसकर दंपति से मारपीट की। आरोपियों ने समझौता न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बाटी निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि चार नवंबर की सुबह करीब सात बजे वह पत्नी नगीना और बच्चों के साथ घर पर थे। तभी गांव के अनुरुद्ध, भोलू और अमूल लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दंपति से मारपीट की और पुराने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया। जैंत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.