• Fri. Nov 20th, 2026

मथुरा में 454 पेड़ कटवाने का मामला: SC ने कारोबारी को 5 संस्थानों में 50 लाख रुपये दान देने का दिया निर्देश

Byvijay.singhal1233

Nov 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा-वृंदावन में अपनी जमीन पर अवैध रूप से 454 पेड़ कटवाने के मामले में अवमानना की कार्रवाई का सामना कर रहे एक कारोबारी को गुरुवार को पांच संस्थानों को 50 लाख रुपये का दान देने का निर्देश दिया। कोर्ट ने यह मामला बंद करने के लिए विधवाओं, निराश्रित और बीमार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित या सहायता प्राप्त पांच संस्थानों को यह दान देने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने कारोबारी शंकर अग्रवाल उर्फ शिव शंकर अग्रवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी की दलीलों पर गौर किया। रोहतगी ने कहा कि उनके मुवक्किल पहले ही काफी सजा भुगत चुके हैं। अपनी ही जमीन पर अवैध रूप से पेड़ कटवाने के लिए अग्रवाल पर प्रति पेड़ एक लाख रुपये के हिसाब से 4.54 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा उन्होंने दो करोड़ रुपये में 9.46 हेक्टेयर जमीन खरीदी और उसे राज्य सरकार को पौधे लगाने के लिए सौंप दिया। पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए भी 50 लाख रुपये दिए गए। वरिष्ठ वकील ने कहा कि अग्रवाल करीब एक महीने जेल में भी रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.