• Sun. Oct 25th, 2026

वृंदावन ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत

Byvijay.singhal1233

Oct 24, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार साधु वेशधारी वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में साधु वेशधारी वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शनिवार को वृंदावन मार्ग पर धर्मकांटे के समीप वृंदावन की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से आ रहे साइकिल सवार वृद्ध से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.