हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा 24 अक्टूबर 2026/ मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की दी गई जानकारी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, सोनई में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला ईएलसी कोऑर्डिनेटर डॉ. अखिलेश यादव ने विद्यार्थियों को मतदाता साक्षरता क्लब के गठन, उसके प्रभावी संचालन तथा क्लब की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जागरूक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों के माध्यम से नए मतदाता बनने की प्रक्रिया समझाते हुए फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को मतदान की महत्ता, मतदाता के अधिकार एवं जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में अभी से मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ELC के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान संबंधी जानकारी सरल, रोचक और व्यवहारिक तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में विद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह राजपूत ने अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
7455095736
मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की दी जानकारी
