• Sat. Oct 17th, 2026

विधान परिषद निर्वाचन शिक्षको का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

Byvijay.singhal1233

Oct 12, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 12 अक्टूबर 2026/ जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक तथा आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सम्बन्ध में बी0एस0ए0 इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उक्त प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए सभी नियमों का अच्छे से अध्ययन करे। जिलाधिकारी ने कहा कि आपको जो भी जिज्ञासा, भ्रम, प्रश्न, जानकारी आदि प्राप्त करनी है, वो आप इस प्रशिक्षण सत्र में प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य बहुत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील होता है। जब आपको सभी नियमों का ज्ञात होता है, तो आपको समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि जनपद में 19 मतदेय स्थल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा 19 मतदेय स्थल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के हैं। जनपद में 15 मतदान केंद्र स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा 15 मतदान केंद्र शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के हैं। अंतिम प्रकाशन दिनांक 6 जनवरी 2026 के अनुसार खण्ड शिक्षक हेतु कुल 6694 मतदाता (4315 पुरुष व 2379 महिला) है तथा खण्ड स्नातक हेतु कुल 10669 मतदाता (7175 पुरुष व 3494 महिला) है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.