• Sat. Oct 17th, 2026

पुष्प विहार की दो सबसे जर्जर गलियों में बिछेगी इंटरलॉकिंग टाइल्स

Byvijay.singhal1233

Oct 12, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुष्प विहार कॉलोनी, वार्ड नंबर 12 की वो दो गलियां, जहां बरसात में घुटनों तक कीचड़ और जलभराव से निकलना मुश्किल हो जाता था, अब इतिहास बनने जा रही हैं। कॉलोनीवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। क्षेत्रीय पार्षद बृजेश अहेरिया ने आज हेमंत के मकान से आकाश के मकान तक और जयकिशन के मकान से प्रमोद के मकान तक बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली मरम्मत कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक मौके पर भाजपा महानगर जिला कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा पिंटू, समाजसेवी हंसराज शर्मा, राहुल कंप्यूटर, नरेंद्र अहेरिया के साथ-साथ बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और युवा मौजूद रहे। सभी के चेहरों पर नई सड़क की खुशी साफ दिखाई दे रही थी और सभी ने पार्षद के इस प्रयास की जमकर सराहना की।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.