• Fri. Nov 27th, 2026

राया के भंकरपुर बसैला में दो पक्ष में जमकर मारपीट पथराव, कई लोग घायल

Byvijay.singhal1233

Sep 27, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भंकरपुर बसैला में विकास कार्यो की शिकायत करने की बात को लेकर विगत दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट के साथ पथराव हो गया। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी और भगदड़ मच गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कर घायलों को मेडिकल के लिये भेजा। दोनों पक्ष के खिलाफ मारपीट,पथराव और बलवे का मुकदमा करीब डेढ दर्जन नामजद व दर्जनों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बताते चलें कि गांव भंकरपुर बसैला में प्रधान द्वारा कराये गये विकास कार्यो की लोगों ने शिकायत की थी। इसकी जांच करने के लिये शुक्रवार को टीम गांव में आयी थी। बताते हैं कि टीम जाने के बाद दो पक्षो में गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट और पथराव हो गया। इस दौरन एक व्यक्ति का असलाह लहराने हुए वीडियो वाइरल हो गया। इससे गांव में अफरा तफरी और अनहोनी आशंका को लेकर दहशत फैल गयी। दोनों पक्षों मे हुई मारपीट और पथराव का वीडियो वायरल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक त्रिदेव शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी करते हुए उपद्रव कर मारपीट पथराव करने वालों को शांत कर घायल हुए लोगों को मेडिकल को भेज दिया। इस मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर न मिलने पर उप निरीक्षक त्रिदेव शर्मा की तहरीर पर राया थाने में मारपीट और पथराव करने के आरोप में दोनों पक्ष के नामजद बंटी, विशाल, शिवसिंह, नेत्रपाल, अजित, संजय उर्फ खेंचु, इंदल, कृपाल, तेजवीर, विपिन, मनवीर, प्रेमसिंह, मंगल, देवीचरन धर्मेंद्र ,सत्यदेव ,बॉबी निवासीगण गांव भंकरपुर बसैला व अन्य अज्ञात के खिलाफ 7 सीएलए एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि मारपीट,पथराव के मामले में नामजद व अज्ञात के खिलाफ 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज कर असलाह लहराने वाले आरोपी समेत आधा दर्जन आरोपियों को गिरिफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई की है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.