हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली अंतर्गत चौक बाजार स्थित दुकान पर सामान खरीदने आए व्यक्ति पर सामान के साथ काउंटर पर रखे जेवर समेत बैग को चोरी कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बैग चोरी होने की घटना सीसीटीवी में कैद होने पर पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है, लेकिन मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल मामले की जांच कर रही है। चौक बाजार स्थित दुकानदार आशीष सोनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को वह घर से आया तो मां ने बहन की ज्वैलरी को सही कराने के लिये बैग में ज्वैलरी रख कर दिया था। उसने दुकान खोलने के बाद बैग दुकान के काउंटर पर रख दिया। दोपहर करीब साढे 12 बजे दुकान पर एक व्यक्ति सामान खरीदने आया। उसने बनियान आदि सामान लिया। आरोप है कि सामान खरीदने आया व्यक्ति सामान के साथ काउंटर पर ज्वैलरी वाले बैग को भी ले गया। शाम का घर जाने पर मां ने बैग के बारे में बताया कि वह ज्वैलरी सही कराने भेजी कि नहीं तो वह परेशान हो गया। दुकान पर जाकर बैग नहीं मिला तो दुकान के सीसीटीवी खंगालकर देखा तो उसमें सामान खरीदने वाला व्यक्ति सामान के साथ बैग चोरी कर ले जाता कैद हो गया। पीड़ित का कहना है कि बैग में करीब पौने दो लाख रुपये की ज्वैलरी थी। पीड़ित की सूचना पर इलाका पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि बैग में ज्वैलरी की बात प्रथमदृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अगर मां ने ज्वैलरी दी थी तो वह उसे सुरक्षित रखते काउंटर पर नहीं रखते। पुलिस सीसीटीवी खंगाल मामले की जांच कर रही है।
7455095736
मथुरा के चौक बाजार से सामान लेने पहुंचा व्यक्ति ज्वैलरी समेत ले गया बैग
