• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में आठ राज्यों से आये श्रद्धालु, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की ली शपथ

Byvijay.singhal1233

Sep 27, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया के गणेश बाग स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे अपने गांव, शहर और समाज में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर जागरूकता फैलाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे। संकल्प के दौरान पूरा परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘आ गए हैं अवध बिहारी, अब आएंगे कृष्ण मुरारी’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का संघर्ष केवल अदालत की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हर हिंदू अपने क्षेत्र में इस विषय को लेकर जनजागरण करे और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत जागरूक समाज होता है। यदि हर श्रद्धालु अपने गांव, मोहल्ले और नगर में दस नए लोगों तक इस विषय को पहुंचाने का संकल्प ले, तो यह अभियान देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं का मथुरा पहुंचकर संकल्प लेना इस बात का संकेत है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय अब सीमित क्षेत्र का नहीं, बल्कि व्यापक जनआस्था का विषय बन चुका है। बंगाल से यात्रा का नेतृत्व कर रहे संत असीम कृष्णदास ने कहा कि महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जन्मभूमि मुक्ति का संघर्ष आगे बढ़ रहा है और अब इसे जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व श्रद्धालुओं का भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए भक्त अपने-अपने क्षेत्रों में इस संदेश को लेकर लौटेंगे और जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में असीमदास, परमानंद दास, गोपालदास, राधारमण दास, नरोत्तम दास के अलावा विमल कुमार गर्ग, विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, संकेत अग्रवाल, अमित अग्रवाल और नीरज अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.