हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में बरेली-जयपुर हाईवे पर नगला जंगली महावन के पास पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टैंकर पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाया। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार नायरा कंपनी का टैंकर मथुरा रिफाइनरी से पेट्रोल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। नगला जंगली के पास गलत दिशा से आ रही कार को बचाने के प्रयास में चालक टैंकर से नियंत्रण खो बैठा। इससे टैंकर हाईवे पर पलट गया। टैंकर पलटने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग टैंकर से पेट्रोल भरकर ले जाने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को रोककर मौके पर स्थिति नियंत्रित की। हादसे के चलते बरेली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।
7455095736
महावन में पेट्रोल से भरा टैंकर कार बचाने में पलटा, मची अफरा-तफरी
