हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने हिंदू युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती की हत्या के मामले में वांछित महिला को गिरफ्तार कर चालान किया है। इससे पूर्व दो को पुलिस जेल भिजवा चुकी है। बताते चलें कि नई बस्ती, बद्री नगर, गोविंद नगर निवासी युवती ने झुंझुनू के गांव निहालपुरा निवासी रविन्द्र कुमार से प्रेम विवाह से नाराज परिजन अगस्त माह में युवती को बातों लगाकर मथुरा लाये और आरोप है कि उसकी गला दबा कर हत्या कर शव दफना दिया था। पति रविन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने सात परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया तो उसमें मौत का कारण गला दबना आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुट गयी। थानाध्यक्ष गोविंद नगर अजय वर्मा ने बताया कि मंगलवार को युवती की हत्या के आरोप में उसकी मां को मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान किया।
7455095736
युवती की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार
