• Wed. Oct 28th, 2026

दंपति पर फावड़े से जानलेवा हमला, पति-पत्नी घायल

Byvijay.singhal1233

Oct 28, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना शेरगढ़ के गांव जटवारी में खेत पर गेहूं की बुआई करने गए एक दंपति पर गांव के ही नामजद आरोपियों ने फावड़े से हमला कर दिया। हमले में महिला और उसके पति के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता की तहरीर पर थाना शेरगढ़ पुलिस ने आरोपी दंपती और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधेश्याम कॉलोनी, थाना गोविंद नगर निवासी रजनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने पति हरेश के साथ गांव जटवारी स्थित खेत पर गेहूं की बुआई करने गई थी। दोपहर करीब दो बजे जटवारी निवासी पुष्पेन्द्र खेत पर पहुंचा और बिना किसी कारण उस पर फावड़े से हमला कर दिया। रजनी की चीख-पुकार सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद हरेश बचाव के लिए पहुंचे।आरोप है कि इसी दौरान पुष्पेन्द्र की पत्नी नंदिनी और एक अज्ञात व्यक्ति भी फावड़े लेकर मौके पर पहुंच गए। तीनों ने एक राय होकर रजनी और हरेश पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायलों का उपचार कराया। इसके बाद रजनी ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। थाना शेरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.