हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रजरज उत्सव में रूट्स नादात्म बैंड की भजन क्लबिंग प्रस्तुति ने संगीत और भक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। संगीत की धुनों के साथ भजनों की प्रस्तुति ने मौजूद श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण, श्रीराम और भगवान शिव की स्तुति से जुड़े भजनों को नए अंदाज में प्रस्तुत कर ब्रज की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को संगीत के माध्यम से सामने रखा। धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड में उत्सव के पांचवे दिन रूट्स नादात्म बैंड की प्रस्तुति में पारंपरिक भजनों के साथ ड्रम, गिटार, कीबोर्ड, बांसुरी, तबला और ढोलक की संगत ने संगीत को विविध रंग दिए। शुरुआत गणेश वंदना और हनुमान चालीसा से की। फिर कृष्ण भक्ति के स्वर गुंजायमान हो गए। प्रस्तुति में कृष्णा शुक्ला, गौरव त्रिपाठी और सत्यराज मिश्रा ने गायन किया। शाम होते ही गुलजार हो उठता है रेलवे ग्राउंड
धौली प्याऊ रेलवे मैदान पर लगा मेला खानपान, झूलों और खरीदारी के आकर्षणों से गुलजार है। विभिन्न शहरों के व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोग खानपान के स्टॉलों पर पहुंच रहे हैं। वहीं, गोकुल ग्राम में सेल्फी लेने और यादगार पलों को कैमरे में कैद करने का भी खासा उत्साह है। बच्चों और युवाओं के साथ परिवार विभिन्न झूलों का आनंद ले रहे हैं।
7455095736
ब्रजरज उत्सव में नादात्म की भजन क्लबिंग ने बांधा समां
