• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा से 30 हजार लोग जाएंगे लखनऊ, छह दिसंबर को बसपा का शक्ति प्रदर्शन

Byvijay.singhal1233

Nov 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बसपा ने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में मथुरा से करीब 30 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य है। इसके लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 500 बसों और करीब 400 चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कर्दम ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 बसों में कार्यकर्ताओं को भेजा जाएगा। इनसे 27 से 28 हजार लोग पहुंचेंगे। चार बार सत्ता में रही बसपा फिलहाल विधानसभा में प्रतिनिधित्व विहीन है। पांच अगस्त को इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद सदन में पार्टी का कोई विधायक नहीं बचा। मथुरा में बलदेव, छाता, गोवर्धन और मांट सीट पर पार्टी पहले जीत चुकी है। इस बार सभी पांचों सीटों पर तैयारी है और हर क्षेत्र से छह से सात दावेदारों के आवेदन मिले हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.