हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां इसके लिए आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए चिकित्सकीय स्टाफ को वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। यहां पहला केस मिलते ही वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 302 वैक्सीन उपलब्ध हैं। वहीं 100 वैक्सीन व चिकित्सकीय स्टाफ के लिए पीपीई किट की मांग भेजी गई है। सीएमओ डॉ. राधाबल्लभ ने बताया कि अस्पताल परिसर में फ्लेक्स-बोर्ड लगाकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं अस्पतालों में बुखार के मरीजों को ट्रैक किया जा रहा है। जिले में प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एक 70 वर्षीय मरीज की जांच निजी लैब में कराई गई। उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक युवक भी स्वाइन फ्लू से ग्रस्त बताया गया है। उसकी भी जांच बाहर निजी लैब में कराई गई थी। उसे भी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड में इनका कोई जिक्र नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
