हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने इंद्रप्रस्थ एंक्लेव में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संकल्प शिला का पूजन किया। यहां 84 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ को पगड़ी पहनाकर ब्रह्म रतन की उपाधि से सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष इं. राजकुमार शर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में जगद्गुरु भक्तिवेदांत मधुसूदन दास, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज का सानिध्य रहा। अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में अधिवक्ता एके सिंह ने की। उन्होंने कहा कि हमारा जन्मभूमि की 13.5 एकड़ भूमि का दावा है। हमारे पास इसके दस्तावेज हैं। हमारा पक्ष मजबूत है। फिलहाल कारसेवा की जरूरत नहीं है। हमें संविधान पर पूरा विश्वास है। बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि कृष्ण मंदिर का निर्माण जरूरी है। दिनेश फलाहारी और संयोजक राजेश पाठक ने आभार जताया। इस दौरान बलराम शर्मा, सुखराम सिंह कमल, गोविंद शर्मा, राजीव शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, राज नारायण गौड़, अनिल शास्त्री, राजेश शास्त्री, पुंडरीक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
