• Thu. Sep 3rd, 2026

मथुरा की अनाज मंडी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगा विशाल दंगल

ByVijay Singhal

Sep 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अनाज मंडी परिसर में आगामी 5 सितंबर को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में उप्र. सहित कई राज्यों के नामी पहलवान और कुश्ती टीमें हिस्सा लेंगी। इस आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दंगल में अलग-अलग भार वर्गों में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कई राज्यों से पहलवान पहुंचेंगे, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के खेल प्रेमियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।समाजसेवी विवेक चौधरी ने बताया कि विशाल दंगल का शुभारम्भ प्रदेश के गन्ना एंव चीनी मिल के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी द्वारा किया जायेगा। साथ ही विशिष्ट अतिथि प्रतिनिधी नरदेव चौधरी भी मौजूद रहेगे। आयोजन स्थल पर दर्शकों के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दंगल के दौरान पहलवान अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कृष्ण पहलवान, सौरभ पहलवान, लोकेश चौधरी, अरुण चौधरी, लक्ष्मीनारायण, पुष्पेन्द्र सांगवान ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.