• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में विकास प्राधिकरण के बकायेदार आवंटियों के लिए राहत

Byvijay.singhal1233

Sep 30, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के डिफाल्टर आवंटियों को शासन ने बड़ी राहत दी है। संपत्तियों के बकाये और मानचित्र स्वीकृति के सापेक्ष देय राशि का भुगतान न कर पाने वाले आवंटियों के लिए लागू एकमुश्त समाधान योजना ओटीएस-2026 की अवधि अब 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। योजना के तहत पात्र आवंटियों को बकाये पर लगने वाले दंड ब्याज में निर्धारित छूट का लाभ मिल सकेगा। प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने पहले ओटीएस-2026 को 18 अप्रैल से 17 जुलाई 2026 तक लागू किया था। इस अवधि में बड़ी संख्या में आवंटियों ने योजना का लाभ उठाया, जो आवंटी निर्धारित अवधि में योजना का लाभ नहीं ले सके, उन्हें अब एक और अवसर दिया गया है। ऐसे डिफाल्टर आवंटी 15 दिसंबर तक ओटीएस-2026 के तहत आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आवंटियों को आवास बंधु की वेबसाइट www.awasbandhu.in के होम पेज पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के तहत बकाये पर देय दंड ब्याज में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार छूट का लाभ मिलेगा। सचिव ने सभी पात्र आवंटियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ओटीएस का लाभ उठाकर अपने बकाये का निस्तारण करा लें। ओटीएस-2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8899294517 और 8532045320 पर संपर्क किया जा सकता है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.