हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जनपद में अगर बेटी की शादी नवंबर-दिसंबर में है तो देरी न करें। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने निर्धन पिछड़ा वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी के लिए संचालित शादी अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी शुरू की है। योजना में पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है।
शादी अनुदान योजना का लाभ पिछड़े वर्ग के ऐसे निर्धन परिवारों को दिया जाता है, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है। योजना के लिए कन्या की आयु कम से कम 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होना अनिवार्य है। विवाह की निर्धारित तिथि से 90 दिन पूर्व तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विभाग का प्रयास है कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया समय से पूरी कर विवाह से पहले अनुदान की धनराशि उपलब्ध कराई जा सके।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि नवंबर और दिसंबर में विवाह होने वाले परिवार समय सीमा का इंतजार न करें और जल्द आनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लाभार्थी अपने संबंधित विकास खंड कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) से संपर्क कर सकते हैं। वहीं शहरी क्षेत्र के लाभार्थी संबंधित एसडीएम कार्यालय से योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विशाल कुमार के दूरभाष नंबर 0565-2970417 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
7455095736
मथुरा में नवंबर-दिसंबर में शादी है तो तुरंत करें आवेदन, मिलेंगे 20 हजार
