• Sat. Nov 7th, 2026

मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राजस्थान से लाई जा रही 2500 किलो पनीर पकड़ी

Byvijay.singhal1233

Nov 7, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राजस्थान से बोलेरो पिकअप से लाई जा रही 2500 किलो संदिग्ध पनीर की खेप पकड़ी। पनीर की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है। गुणवत्ता संदिग्ध होने और क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख न मिलने पर टीम ने पनीर के दो नमूने लेकर नष्ट करा दिया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। टीम ने छाता तहसील के अंतर्गत एनएच-19 स्थित बठैन गेट पुलिस चौकी के पास राजस्थान के कमा से आ रही बोलेरो पिकअप को रोककर निरीक्षण किया। टीम ने वाहन चालक सलीम से पूछताछ की तो उसने बताया है कि राजस्थान के कमा स्थित पनीर निर्माण डेयरी खेप लेकर आया है। चालक पनीर के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख भी नहीं दिखा सका। गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण टीम ने पनीर के दो नमूने संग्रहित किए। इसके बाद दूषित एवं संदिग्ध पनीर को नष्ट करा दिया। सहायक आयुक्त ने बताया है कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.