हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में पराली दहन की घटनाएं तो कम हुई हैं, लेकिन प्रदेश में अब भी पहला ही स्थान बना हुआ है। यहां पहले 10 दिन में ही 40 तो अब अगले 10 दिन में मात्र 4 घटनाएं दर्ज हुई हैं। पराली जलाने वाले किसानों को जुर्माने का नोटिस भेजा गया है। यहां एक से 10 अक्तूबर तक ही सैटेलाइट से दर्ज 40 घटनाओं के साथ जिले का प्रदेश में पहला स्थान आया है। इसके बाद अगले 10 दिन में यहां सिर्फ 4 घटनाएं हुई हैं। इसमें अकेले छाता तहसील कीं ही सर्वाधिक 28 घटना हैं। वहीं मांट में 6, गोवर्धन में 8 और सदर में 2 घटनाएं हुईं हैं। । प्रदेश में अलीगढ़ दूसरे और गौतमबुद्ध नगर तीसरे स्थान पर है। पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाकर उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। आवेश कुमार सिंह, प्रभारी उप निदेशक कृषि ने बताया, पराली दहन की 44 घटनाओं में अब तक 13 किसानों पर 85 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
7455095736
मथुरा पराली दहन में कमी के बावजूद पहला ही पायदान
