• Thu. Oct 22nd, 2026

16वीं बटालियन सीआरपीएफ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों को किया नमन

Byvijay.singhal1233

Oct 21, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा।आज दिनांक–21 अक्टूबर 2026 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 16वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहिनी मुख्यालय, रांची बागर, मथुरा स्थित कैंप में शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री नितिन कुमार, कमाण्डेंट 16 बटा० सीआरपीएफ ने कहा कि दिनांक–21 अक्टूबर 1959 को हॉट स्प्रिंग, लद्दाख क्षेत्र में, सीआरपीएफ के एक छोटे से गश्ती दल ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। जब चीनी सेना ने अचानक घात लगाकर हमला किया, तब संख्या में बहुत कम होने के बावजूद सीआरपीएफ के जवानों ने असाधारण साहस और वीरता का परिचय देते हुए मोर्चा संभाला। इस संघर्ष में सीआरपीएफ के 10 जवानों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इसलिए दिनांक–21 अक्टूबर को, उनकी शहादत पर, पूरे देश की पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री नितिन कुमार, कमाण्डेंट 16 बटा० सीआरपीएफ ने विगत वर्ष के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम पढ़कर सुनाए एवं उनके बलिदान को नमन किया। साथ ही बताया कि हमारे शहीदों की कुर्बानियाँ ही हमें राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर श्री जय प्रकाश सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुनील कुमार धाकड़, श्री विनेश कुमार त्यागी (उप कमांडेंट ), राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.