• Thu. Oct 22nd, 2026

मथुरा के नोहझील में छोटे ट्रैक्टर के लिए भिड़े भारत केसरी पहलवान

Byvijay.singhal1233

Oct 21, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में दशहरा मेले के अवसर पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में नौहवारी और नरवारी क्षेत्र के हजारों ग्रामीण उमड़े। अखाड़े में नामी पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया। दंगल में छोटा ट्रैक्टर, हीरो बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित अन्य पुरस्कारों के लिए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। हालांकि, तीनों प्रमुख कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला छोटे ट्रैक्टर के लिए भारत केसरी पहलवान उमेश कारव और हरियाणा के गुड़गांव निवासी भारत केसरी पहलवान अजय गुर्जर के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने करीब 10 मिनट तक एक-दूसरे को पछाड़ने का प्रयास किया। कोई भी जीत हासिल नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद दर्शकों की मांग पर दो मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसके बावजूद जीत-हार का फैसला नहीं हो सका। इस कुश्ती में विधायक राजेश चौधरी ने स्वयं रेफरी की भूमिका निभाई। हीरो बाइक के लिए भारत केसरी पहलवान हरिकेश सादाबाद और भारत केसरी पहलवान भारत घांघौली के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए आगरा के श्यामवीर पहलवान और मथुरा के शिवा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भी दोनों पहलवानों के बराबर प्रदर्शन के चलते फैसला नहीं हो सका। 31 हजार रुपये की कुश्ती में बिसावर के बिट्टू पहलवान और रोहतक के सुमित पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। 21-21 हजार रुपये की तीन कुश्तियों में से दो बराबरी पर रहीं। संदीप पहलवान और बंटी हामिदपुर के बीच हुए मुकाबले में बंटी ने बाजी मारी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.