• Thu. Sep 17th, 2026

मथुरा जंक्शन को मिलेगा अब हेरिटेज लुक, लगेगा कोयले का इंजन; यात्रियों को होगा अलग अहसास

ByVijay Singhal

Sep 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन के विकास और सुंदरीकरण की कड़ी में अब यात्रियों को एक और आकर्षण मिलने जा रहा है। स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार को हेरिटेज स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रवेश द्वार पर कोयले का इंजन स्थापित किया जाएगा, जो यहां आने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां यात्री सेल्फी भी ले सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत इंजन को प्रदर्शित करने के लिए प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा। इस स्थल को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा, यात्री अपने कैमरों या मोबाइल फोन में इस खूबसूरत दृश्य को कैद कर सकें। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह स्थान स्टेशन पर आने वाले लोगों के लिए एक पसंदीदा सेल्फी प्वाइंट बन जाएगा। इस स्थल की खूबसूरती को रात के समय और बढ़ाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कोयले के इंजन और उसके आसपास के पूरे प्लेटफार्म पर बिजली की सजावट की जाएगी। रेलवे का यह कदम न केवल स्टेशन के सौंदर्य में चार चांद लगाएगा, बल्कि पुरानी तकनीकी विरासत से नई पीढ़ी को रूबरू कराने का भी काम करेगा। प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि द्वितीय प्रवेश पर कोयले का इंजन लगाने की योजना तैयार की गई है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.