• Thu. Sep 17th, 2026

मथुरा में काम आई वर्टिकल व्यवस्था, बिजली बिल बकाएदारों से 352 करोड़ की रिकार्ड वसूली

ByVijay Singhal

Sep 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 2र टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा के शहर में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था ने बिजली में रिकार्ड वसूली कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। मात्र पांच माह में 352 करोड़ से अधिक राजस्व मिला है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 29.66 करोड़ रुपये अधिक है। यह वर्टिकल व्यवस्था से संभव हो सका है, क्योंकि इसके तहत हर काम के लिए अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी तय है। इन पांच में से तीन महीनों में वसूली का प्रतिशत 102 प्रतिशत से अधिक रहा है। इस उपलब्धि से आने वाले सात माह में लक्ष्य से अधिक वसूली की उम्मीद जताई जा रही है। डीवीवीएनएल द्वारा मथुरा शहर में एक अप्रैल से वर्टिकल व्यवस्था लागू की गई। इसके तहत वाणिज्य, तकनीकी एवं शिकायत निवारण के लिए अलग-अलग एक्सईएन लगाए गए हैं। ये अधिकारी सिर्फ अपना ही काम देख रहे हैं, केवल इमरजेंसी में ही दूसरे के काम में सहयोग करते हैं। हर एक व्यवस्था की जिम्मेदारी तय होने का असर पांच माह में नजर आया है। निगम द्वारा कुछ कर्मचारी उपभोक्ताओं को काल कर बिल का भुगतान जमा करने के कार्य में लगाए हैं। साथ ही दो माह से अधिक का भुगतान होने पर लखनऊ से ऑनलाइन बिजली बंद करने की भी व्यवस्था की गई। शुरुआती दिनों में तो लखनऊ से एक दिन में तीन हजार से अधिक घरों की बिजली बंद की गई, जिसका असर एक दिन में चार करोड़ रुपये जमा हुए। हालांकि बाद में उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए इसमें अब कमी की गई है। अब पांच सैकड़ा तक ही बकाएदार उपभोक्ताओं की बिजली बंद की जा रही है। इसके चलते उपभोक्ता बिल का समय पर भुगतान करने की ओर भी जागरूक हुए हैं। इसका असर यह रहा कि मात्र पांच माह में निगम ने पिछले वर्ष से अधिक वसूली कर रिकार्ड बनाया है। शहरी क्षेत्र में तीन डिवीजन में करीब 21 बिजली उपकेंद्र संचालित हैं। डिवीजन कैंट प्रथम, डिवीजन द्वितीय वृंदावन एवं डिवीजन तृतीय कृष्णा नगर है। प्रथम डिवीजन में पांच माह में 109.04 करोड़, द्वितीय में 110.76 एवं डिवीजन तृतीय में 133.12 करोड़ रुपये की वसूली हुई है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.