• Thu. Sep 17th, 2026

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में जीएलए के विद्यार्थियों ने दिखाई नवाचार की ताकत

ByVijay Singhal

Sep 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय में भारत सरकार की पहल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के अंतर्गत आयोजित तीन दिनी इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इनोवेशन से आत्मनिर्भर भारत की भावना को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस हैकाथॉन में विद्यार्थियों ने वास्तविक जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के तकनीकी एवं नवाचारी समाधान विकसित किए। हैकाथॉन के लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की 443 टीमों ने 135 विभिन्न समस्या वक्तव्यों पर पंजीकरण कराया। आंतरिक चयन प्रक्रिया के बाद 62 टीमों का चयन इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के लिए किया गया। इन टीमों में शामिल 372 विद्यार्थियों ने लगातार 48 घंटे तक एक साथ काम करते हुए अपने समाधान विकसित किए और उनका प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, टीमवर्क, नवाचार और समस्या-समाधान क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागी टीमों ने सरकार एवं उद्योग से जुड़ी वास्तविक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे समाधान तैयार किए, जिन्हें व्यावहारिक रूप से लागू किए जाने की संभावनाएं हैं। हैकाथॉन के मूल्यांकन के लिए उद्योग जगत के विशेषज्ञों एवं अनुभवी निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल में वेयर यू एलेवटे के सीईओ संतोष कुमार, एक्सेंचर के एआई लीड सत्यम, एपीएन इंफोटेक के सीईओ अनिल कुमार तथा वेयर यू एलेवटे की लीड लिपका सहित उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स की तकनीकी व्यवहार्यता, नवाचार, प्रभाव, प्रस्तुतीकरण और समस्या के समाधान की क्षमता के आधार पर मूल्यांकन किया।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.