• Wed. Nov 18th, 2026

मथुरा छावनी स्टेशन का पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Aug 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक एवं अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन लखनऊ के महानिदेशक प्रभाष दनसाना ने मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर वीणा सिन्हा एवं मंडल के शाखाधिकारियों के साथ इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी-मथुरा छावनी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। महाप्रबन्धक ने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, स्टेशन भवनों, रेल यार्ड, रेल पथ, ओवरहेड विद्युत उपकरण (ओएचई), पुलों एवं समपार फाटकों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने रेल परिसंपत्तियों की स्थिति, निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता, संरचनात्मक मानकों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल पथ एवं अन्य रेल परिसंपत्तियों के नियमित अनुरक्षण, संरचनाओं की गुणवत्ता तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्यों की नियमित निगरानी पर भी विशेष बल दिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.