• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा। गीता विहार पंचशील व्यू के समीप सड़क पर जलभराव की समस्या स्थानीय लोगों के लिए परेशानी

Byvijay.singhal1233

Sep 30, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गीता विहार पंचशील व्यू के समीप सड़क पर जलभराव की समस्या स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां 24 घंटे सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। कई रास्तों को जोड़ने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। विरेंद्र और प्रदीप ने बताया कि सड़क पर हर समय गंदा पानी भरा रहने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर स्कूली बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। इससे उनकी स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह मार्ग जोखिम भरा बना हुआ है। सड़क पर भरे पानी के कारण कई वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं। लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सड़क पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके और स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.