• Fri. Nov 27th, 2026

बीएएमएस परीक्षा के दौरान नकल करते छात्र पकड़ा

Byvijay.singhal1233

Oct 4, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय द्वारा बीएसए कालेज में आयोजित बीएएमएस प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा एक छात्र को नकल की पर्ची के माध्यम से अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। छात्र के विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार यूएफएम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीएएमएस प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं बीएसए कॉलेज में कड़ी निगरानी के बीच संचालित की जा रही हैं। परीक्षा में मथुरा के ओडीएम कॉलेज राया, एसकेएस कॉलेज छाता तथा धन्वंतरि कॉलेज छाता के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं।शनिवार को परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वाड/सतर्क दल द्वारा परीक्षा कक्षों में सघन तलाशी एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान ओडीएम कॉलेज राया के एक छात्र को नकल की पर्ची के माध्यम से अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने कहा कि परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना महाविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा केंद्र पर सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। समय-समय पर सतर्क दल द्वारा सघन तलाशी एवं औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और नकल अथवा किसी अन्य अनुचित सामग्री के साथ पकड़े जाने पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार यूएफएम की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। फ्लाइंग स्क्वाड में प्रो. डॉ. बबीता अग्रवाल, डॉ. शेफाली भार्गव, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. यूके त्रिपाठी एवं डॉ. बीके गोस्वामी हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.