हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।बांके बिहारी महाराज मंदिर के सेवायत पर नामजदों ने हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है। श्री बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत रसिक राज गोस्वामी किसी कार्य से गौतम पाड़ा की ओर जा रहे थे। आरोप है कि तिराहा पर एक नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उनके गाल पर चोट लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गये। घटना के बाद कोतवाली पहुंच कर उन्होंने तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया कि हमला करने वाले से कुछ दिन पूर्व बांके बिहारी मंदिर में विवाद हो गया था। आरोपी श्रद्धालुओं से अवैध रूप से रुपये वसूल रहा था। विरोध करने पर देख लेने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि आरोपी श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करते हैं, जिससे वृंदावन की धार्मिक छवि धूमिल हो रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
