हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हनुमानमढ़ी, राया निवासी सावित्री ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सात फरवरी-2023 को उसकी शादी दिल्ली के संगम बिहार निवासी नीतेश के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। उसके विवाह में परिजनों ने सामर्थनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन इससे खुश नहीं थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के रूप में दस लाख रुपये की मांग कर उत्पीड़न शुरु कर दिया। मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। राया थाना पुलिस ने पीडिता सावित्री की तहरीर पर पति नीतेश समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
