• Tue. Sep 15th, 2026

फरह में लेनदेन के विवाद में दोस्त के सीने में मारी गोली, खुद काॅल कर बुलाई पुलिस

ByVijay Singhal

Sep 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में पैसों के लेनदेन में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने में गोली दाग दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गोली लगने से गंभीर घायल युवक को आगरा के मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। गांव इमलिया, थाना राजावली, फिरोजाबाद निवासी आर्यन की बुआ थाना फरह के गांव नगला फूसिया में रहती है। उसी गांव में देवसेरस, गोवर्धन निवासी शिवकुमार के मामा की लड़की भी रहती है। करीब चार वर्ष पूर्व दोनों के बीच इसी गांव में मुलाकात हुई और मित्रता हो गई। सोमवार दोपहर दोनों दोस्त परखम रोड स्थित गांव नगला फूंसिया में सनौरा वाली नहर पर बने शिव मन्दिर के पास मिलने आए। तभी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। आर्यन ने अपने पास रखे तमंचे से शिवकुमार के सीने में गोली दाग दी। पुलिस को भी 112 पर कॉल करके सूचना दे दी। पुलिस ने मौके से आरोपी आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आर्यन ने बताया कि शिव कुमार ने तीन वर्ष पूर्व उससे 28 हजार रुपये उधार लिए थे। आज वह जब पैसे लेने आया तो शिव कुमार ने उसे और उसकी बहन को गालियां देना शुरु कर दिया। गुस्से में आकर उसने शिवकुमार को गोली मार दी। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि घायल शिवकुमार को सीएचसी फरह ले जाया गया, जहां से प्राथिमक उपचार के बाद उसे आगरा के एसएन अस्पताल में रेफर किया गया है। आरोपी आर्यन को घटना स्थल ने गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.