• Tue. Sep 15th, 2026

साड़ी फैक्टरी में करंट से इलेक्ट्रीशियन की मौत, परिजन ने किया हंगामा

ByVijay Singhal

Sep 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मसानी लिंक मार्ग पर स्थित साड़ी फैक्टरी में कार्य कर रहा इलेक्ट्रीशियन करंट की चपेट में आ गया है। माैके पर मौजूद साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार आलोक साड़ी फैक्टरी में 26 अगस्त से संचालन बंद है। वहां पर विद्युत संबंधी कमियों को ठीक कराया जा रहा है। सोमवार को कासगंज के रामनगर निवासी इलेक्ट्रीशियन जसवीर सिंह अपने साथियों के साथ फैक्टरी में विद्युत संबंधी कार्य करने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गोविंद नगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड के पास किराये पर परिवार के साथ रहते थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। परिजन ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.