• Tue. Sep 15th, 2026

कोसीकलां में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों के आभूषण पार; सराफा में हड़कंप

ByVijay Singhal

Sep 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में सराफा बाजार में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अज्ञात चोरों ने अमित ज्वेलर्स की दुकान में धावा बोल दिया। 13-14 सितंबर की रात छत का गेट तोड़कर दुकान में घुसे चोर तिजोरी और अलमारी को खोलकर उसमें रखे करोड़ों रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषण समेट ले गए। व्यापारियों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा आक्रोश जताया। वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात थी। इसके बावजूद बदमाश छत का गेट तोड़कर दुकान में दाखिल हुए, तिजोरी खोली, आभूषण समेटे और सीसीटीवी की डीवीआर लेकर फरार हो गए। इतनी नजदीक पुलिस पिकेट होने के बावजूद वारदात का पता न चलना व्यापारियों के लिए सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वारदात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीमों ने दुकान की छत, टूटे गेट, तिजोरी और आसपास के स्थानों से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस अब आसपास के प्रतिष्ठानों और बाजार के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाश किस रास्ते से बाजार में पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। घटन की सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत, सीओ भूषण वर्मा, इंस्पेक्टर कमलेश सिंह सर्किल की फोर्स सहित वहां पहुंच गए। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की टीमें बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.