हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग के लिए चल रहा धरना मंगलवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों के हाथों से जनप्रतिनिधियों का पुतला छीनते ही मौके पर मौजूद महिलाएं भी आक्रोशित हो गईं। महिलाओं ने एक हाथ से घूंघट संभालते हुए पुलिसकर्मियों पर चप्पलें चला दीं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने हाथ आगे कर चप्पल से बचाव किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने दुर्गानवमी और दशहरे का हवाला देते हुए महिलाओं को समझाने का प्रयास किया छाता शुगर मिल करीब 18 साल पहले बंद हो गई थी। इसे दोबारा चालू कराने के लिए पूर्व सैनिकों और किसानों ने कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने मांग उठाई। किसानों की मांग पर मिल को शुरू कराने की घोषणाएं भी हुईं, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण मिल चालू नहीं हो सकी। इस बार मिल को शुरू कराने की मांग ने जोर पकड़ा और लोगों ने मिल के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सरकार ने चीनी मिल को तीन चरणों में शुरू करने की घोषणा की। पहले चरण में यहां एथेनॉल प्लांट चालू किया जाना है। सरकार की इस योजना पर प्रदर्शनकारियों ने असहमति जताई। उनकी मांग है कि पहले चीनी का उत्पादन शुरू किया जाए। इसके बाद ही एथेनॉल और बिजली उत्पादन से जुड़े प्लांट चालू किए जाएं। इसके बाद 21 सितंबर को पुलिस द्वारा धरना हटाने की कोशिश किए जाने पर प्रदर्शनकारी भड़क गए। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के साथ महिलाओं के पहुंचने पर पुलिस-प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।
7455095736
पुलिस ने छीना पुतला… एक हाथ से घूंघट संभाला, दूसरे से चलाई चप्पलें
