• Fri. Nov 27th, 2026

पितृ अमावस्या : गजछाया योग में होगी पितरों की विदाई

Byvijay.singhal1233

Oct 6, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्राद्ध पक्ष की पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्ञात-अज्ञात तिथियों के पितरों का तर्पण, ब्राह्मण भोजन और दान-धर्म करने से पितृ कृपा प्राप्त होती है। इस वर्ष पितृ विसर्जन अमावस्या पर गज छाया योग होने के कारण इसका विशेष फलदायी और लाभकारी महत्व है। यह विचार गोपाल गली स्थित दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में संस्थान के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पं. कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने व्यक्त किए। आचार्य ब्रजेन्द्र नागर और ज्योतिषाचार्य दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि पितरों के आशीर्वाद से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आचार्य पंकज चतुर्वेदी, आचार्य शरद चतुर्वेदी और सौरभ शास्त्री ने कहा कि श्राद्ध पक्ष में गौ ग्रास देने के साथ जलचर और नभचर पक्षियों को दाना-पानी देने से परिवार में समृद्धि और शांति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि 10 अक्तूबर को पितृ विसर्जन अमावस्या पर पितरों की स्मृति में सरसों के तेल के दीप प्रज्वलित करना लाभकारी रहेगा। गोष्ठी का संचालन पूर्व पार्षद रामदास चतुर्वेदी शास्त्री ने किया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.