हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में दिपावली से पहिले त्योहारों से रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने लगा है। मथुरा की थोक और फुटकर मंडियों में तिलहन और दलहन के दामों में तेजी आई है। पिछले कुछ दिनों में कई प्रमुख दालों और खाद्य तेलों के भाव 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। इससे गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है और त्योहारों पर खरीदारी का खर्च भी बढ़ने लगा है। शहर के जनरलगंज के थोक के व्यापारियों के अनुसार बाजार में आवक और मांग के बीच अंतर से कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अरहर, उड़द और मूंग की कीमतों में बढ़ोतरी का असर फुटकर बाजार में दिखाई दे रहा है। वहीं सरसों समेत अन्य खाद्य तेलों के भाव भी बढ़े हैं। कारोबारी गौरांग सिंघल और लक्ष्य गुप्ता का कहना है कि आगामी दिनों में मांग बढ़ने पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है। महंगे दामों के कारण ग्राहक अब जरूरत के मुताबिक ही खरीदारी कर रहे हैं। पहली बार अगस्त के महीने में चीनी के दाम 74-75 रुपये प्रतिकिलो तक भाव हो गए थे। अब धीरे-धीरे पुरानी दरों के आसपास दाम पहुंचते जा रहे हैं। शुक्रवार को चीनी 4880 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक्री की गई, जबकि यह 10 दिन पहले इसका 4750 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक्री की गई थी।
7455095736
दिवाली से पहले सरसों का तेल और रिफाइंड व डाल पर बढे दाम
