हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ब्रज के राजा दाऊ महाराज के प्राकट्य दिवस पर कान्हा की नगरी में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों की धूम रही। प्राचीन मन्दिर देवालयों में दाऊ महाराज के श्री विग्रह का महाभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की छठ तिथि पर ब्रज के राजा बलदेव का प्राकट्य उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। अनाज मंडी स्थित अति प्राचीन दाऊ जी मन्दिर में प्रातःकाल ठाकुर बलदेव भगवान के श्री विग्रह का दुग्ध, दधि, शर्करा, मधु, घी, इत्र, गुलाब जल मिश्रित पंचामृत से अभिषेक कराया गया। वेदपाठी विद्वानों द्वारा उच्चरित मंत्रोच्चार के साथ लगभग दो घंटे तक महाभिषेक के उपरांत नवीन वस्त्राभूषण धारण महाआरती उतारी गई। सेवायत दीपक गोस्वामी ने बताया कि गौमा टीला से प्रगट हुए दाऊ जी का श्री विग्रह करीब पांच सौ वर्ष से अधिक प्राचीन है। जिसके दर्शन मात्र से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इसी क्रम में कुंज गली स्थित दाऊ बिहारी मंदिर में पंचामृत से महाभिषेक के बाद विशेष श्रंगार धारण करा कर आरती सजाई गई। सेवायत ब्रजेश शर्मा गली वाले और उमेश शर्मा गली वाले ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। मथुरा मार्ग स्थित पंचायती दाऊ जी बगीची में आयोजित विभिन्न अनुष्ठानों की श्रंखला में महाभिषेक के बाद भक्तों को विशेष दर्शन कराए गए। सांयकाल ठाकुर जी का भव्य फूल बंगला सजाकर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसका भक्तों ने देर रात तक आंनद उठाया।इस दौरान दया शर्मा पहलवान, पण्डित बिहारी लाल वशिष्ठ,कृष्ण मुरारी शर्मा, सुरेश चन्द्र शर्मा, यादवेन्द्र शर्मा, दीपक घाट वाले, गोविंद शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, सवि शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
7455095736
दाऊ महाराज के प्राकट्य उत्सव पर वृंदावन में भी गूंजे जयकारे
