• Fri. Sep 18th, 2026

छाता के गांव में पत्नी ने मायके वालों को बुलाकर ससुराल वालों पर कराया

ByVijay Singhal

Sep 18, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता थाना के अंतर्गत गांव सैमरी में पारिवारिक कलह के चलते पत्नी द्वारा मायके वालों और अज्ञात लोगों को बुलाकर ससुरालियों के साथ मारपीट करवा दी। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, सास-ससुर और दो साले सहित पांच नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सैमरी निवासी अभय प्रताप उर्फ गौरव ने थाना छाता में दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 25 जुलाई 2015 को गांव कमई निवासी विनीता के साथ हुआ था। दंपती के तीन मासूम बच्चे आरोही, मयंक व देवांश हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही विनीता का व्यवहार ससुरालियों के प्रति ठीक नहीं था और वह लगातार गाली-गलौज व उत्पीड़न करती आ रही थी। कई बार रिश्तेदारी व सामाजिक स्तर पर पंचायतें हुईं, लेकिन उसके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के अनुसार बीते दिनों विनीता ने अपने मायके से पिता नाहर सिंह, मां, भाई खेमकरन व राकेश के साथ करीब 20 अज्ञात लोगों को घर बुला लिया। आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर पीड़ित और उसके माता-पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.