• Fri. Nov 27th, 2026

जीएसटी काउंसिल द्वारा लिए गए निर्णयों को व्यापारी हित में बताते हुए मांग

Byvijay.singhal1233

Oct 10, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 10 अक्टूबर, जीएसटी काउंसिल की 57 वी बैठक में व्यापारियों के हितों के लिए लिए गए निर्णय की समीक्षा हेतु नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कोर कमेटी की बैठक स्थानीय व्यापार मंडल कार्यालय व्यापार भवन पर नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें गहन विचार विमर्श के बाद व्यापार मंडल की मांग पर जीएसटी काउंसिल द्वारा लिए गए निर्णयों को व्यापारी हित में बताते हुए मांग की गई की एक ही ट्रेड में लागू टैक्स की विभिन्न दरों के स्थान पर एक टैक्स किया जाए क्योंकि इससे व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपस्थित नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व महामंत्री शशिभानु गर्ग द्वारा समीक्षा करते हुए बताया कि जीएसटी अधिकारियों को गिरफ्तारी की शक्ति समाप्त करने का निर्णय हो या सामान्य मामलों में न्यूनतम जुर्माना 25000 से घटकर 10000 करना हो व छोटे मामलों में दंडात्मक कार्यवाही का बोझ कम करने की दिशा में कदम उठाना हो यह सभी मां व्यापार मंडल द्वारा काफी समय से की जा रही थी उक्त मांगे पूरी होने से छोटे व्यापारियों को काफी लाभ पहुंचेगा। नगर उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री व गुरमुख दास ने कहा कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल एवं तेज करने के उपाय जीएसटी रिफंड प्रक्रिया को तेज करने के लिए सुधार कार्यक्रम लागू करने से छोटे व मझौले व्यापारियों को भी टैक्स देने में सहूलियत होगी व सरकार का राजस्व बढ़ेगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.