• Sun. Nov 8th, 2026

जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में एलीट स्कूल का दबदबा

Byvijay.singhal1233

Nov 8, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में जिला खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन संघ द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल, मथुरा कैंट में जनपदीय सब-जूनियर एवं जूनियर खो-खो प्रतियोगिता आयोजित कराई। इसमें एलीट न्यू जेनरेशन इंटरनेशनल स्कूल ने अंडर-14 और अंडर-17 के बालक-बालिका चारों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका साही ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसमें भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द चित्तोरिया, योगेंद्र पूनिया, दलवीर सिंह कौन्तेय और दिव्यांशु चौधरी मौजूद रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल की बी टीम द्वितीय एवं ए टीम तृतीय रही। बालक वर्ग में ब्रजधाम द्वितीय एवं माउंट हिल स्कॉलर्स अकादमी तृतीय रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में कान्हा माखन स्कूल, जयगुरुदेव द्वितीय और होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। बालक वर्ग में कान्हा माखन द्वितीय एवं सरदार पटेल विद्यालय और माउंट हिल स्कॉलर्स अकादमी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। इसमें संघ के संरक्षक मनोज शर्मा, अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, सचिव अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष शुभम वर्मा, सदस्य राहुल चौधरी, सूरज, अभिषेक, पंकज, गौरव, मानसी चौधरी आदि का सहयोग रहा। निर्णायक मोहित यादव, उपासना, दीपक यादव, पुष्पेंद्र यादव और दिव्यांशु यादव रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.