• Wed. Oct 28th, 2026

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी, एक साथ पकड़े गए 132 महिला- पुरुष यात्री

Byvijay.singhal1233

Oct 28, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह आरपीएफ और जीआरपी की मदद से सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पूरे स्टेशन की घेराबंदी कर जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 132 महिला और पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने सभी के चालान कर जुर्माना वसूला। द्वितीय श्रेणी टिकट चेकिंग अभियान रेलवे मजिस्ट्रेट सूरजभान वर्मा और सीटीआई शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से बेटिकट यात्रियों में खलबली मच गई। अभियान में सीटीआई कृष्णा पांडे, पवन कुमार, बलवीर मीणा, अकाल दीक्षित, मनीष कुमार और सुधीर मौर्य शामिल रहे। आरपीएफ से विक्रम सिंह व देवेंद्र सिंह और जीआरपी से प्रभात यादव और नरेंद्र सिंह ने सहयोग किया। रेलवे कोर्ट की ओर से दिनेश सोलंकी, जितेंद्र सोलंकी, दीपक मिश्रा, राजकुमार और शुभम भी अभियान में मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.