• Fri. Nov 27th, 2026

गेट बंद सोसाइटी में फौजी के फ्लैट से ढाई लाख नकद, 10 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी ले गए चोर

Byvijay.singhal1233

Oct 7, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रुक्मिणी विहार क्षेत्र स्थित कान्हा माखन वाटिका गेट बंद हाउसिंग सोसाइटी में सोमवार की आधी रात को चोरों ने धाम 6 अपार्टमेंट के बंद फ्लैट 504 को निशाना बनाया। सेना में तैनात बांकेबिहारी गौड़ के फ्लैट में चोर ताले तोड़ कर दाखिल हुए। फौजी बांकेबिहारी दिल्ली में ड्यूटी पर थे जबकि पत्नी दुर्गेश अपने दो बच्चों के साथ सास की तबियत खराब होने पर गांव परखम गुर्जर गईं थीं। फ्लैट पिछले 7 दिन से बंद था। 2 बीएचके फ्लैट में चोरी की वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह दुर्गेश को तब हुई जब पड़ोसियों ने फ्लैट का ताला टूटा हुआ देखा। सूचना मिलते ही दुर्गेश गांव से फ्लैट पर पहुंचीं। जब उन्होंने अंदर घुसकर देखा तो बैड रूम में अलमारी खुली थी और सभी समान बिखरा हुआ था। दुर्गेश ने इसकी सूचना अपने ससुराल वालों को दी। सूचना मिलते ही ससुर और सास फ्लैट पर आ गए। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। कान्हा माखन सोसाइटी में जिस फ्लैट में चोरी हुई वह धाम 6 अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल पर है। सोसायटी गेट बंद है, गेट पर चौकीदार रहते हैं। चारों तरफ ऊंची बाउंड्री है। इसके बावजूद चोरी की घटना होने से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। फ्लैट मालिक फौजी की पत्नी दुर्गेश गौड़ ने बताया कि वह 8 दिन से पास में ही स्थित गांव परखम गुर्जर गई हुई थीं। वहां सास की तबियत खराब थी। चोर फ्लैट से ढाई लाख रुपये नकद, दस तोला सोने के आभूषण एवं ढाईसौ ग्राम चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताय कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.