• Sat. Jun 13th, 2026

मथुरा में गोंडवाना एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला युवक गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  नई दिल्ली- मुम्बई रेलवे ट्रैक पर दस दिन पूर्व गोंडवाना एक्सप्रेस पर पथराव कर महिला यात्री को घायल करने वाले आरोपी को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पत्थरबाजी की घटना 30 मई शाम की है। जब ट्रेन नंबर 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस निजामुद्दीन से जबलपुर और की ओर जा रही थी। आझई-वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने चलती ट्रेन को निशाना बनाते हुए पत्थर फेंकें। इससे ट्रेन के कोच के शीशों पर पत्थर लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पत्थर ट्रेन के सीट नंबर 39 पर सी-3 कोच पर यात्रा कर रहे यात्री झांसी निवासी कांछी खंडेलवाल को पत्थर लगा। इससे उनका चश्मा टूट गया और चश्मे के कांच से उसके चेहरे पर चोट लगी, जिससे खून निकल आया। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दी गई। मथुरा स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचने पर डॉक्टर द्वारा घायल को उपचार दिया गया। घटना की रिपोर्ट झांसी में रिपोर्ट दर्ज कर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी। जीआरपी और आरपीएफ ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पलवल निवासी रवि कुमार को गिरफ़्तार कर चालान कर दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.