• Sat. Nov 28th, 2026

गोवर्धन में आम और विदेशी फूलों से हुआ गिरिराजी का दिव्य शृंगार

Byvijay.singhal1233

Jun 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मुकुट मुखारबिंद मंदिर में गिरिराज प्रभु का विशेष शृंगार किया गया। आम और विदेशी फूलों से भव्य बंगला सजाकर ठाकुरजी को विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने रातभर दिव्य शृंगार और पुष्प सज्जा के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित भव्य बंगले में प्रभु को विराजमान कराया। फूलों की सजावट और ठाकुरजी के स्वरूप ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित है। इस माह में पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का महत्व है। इसी परंपरा के तहत गिरिराज प्रभु का विशेष शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रबंधक चंद्रविनोद कौशिक, सेवाधिकारी जैकी शर्मा, दीपक पचौरी और गजेंद्र सिंह सुनील सहित अन्य सेवायत उपस्थित थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.