• Fri. Nov 6th, 2026

कुकृत्य पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Aug 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता के अंतर्गत पैगांव रोड पर रहने वाले कुकृत्य पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। बताते चलें कि कस्बा छाता क्षेत्र के युवक ने 22 जुलाई को छह नामजदों पर जबरन कुकृत्य करने का आरोप लगाया गया था। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार को आगरा भेजा गया था। प्रभारी निरीक्षक छाता संजय त्यागी ने बताया कि आगरा में पीड़ित युवक की हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे उपचार को अलीगढ ले गये। वहां उसकी उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गयी। उसके शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक छाता ने बताया कि युवक के साथ कुकृत्य करने के आरोप में चार नामजद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पीड़ित की मृत्यु के कारणों की जानकारी करने को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृत्यु के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक शादीशुदा था।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.