• Fri. Nov 6th, 2026

वृंदावन में कथा वाचक के घर पत्नी ने ही डलवाई थी डकैती, तीन गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Aug 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रतिष्ठित आवासीय कॉलोनी चैतन्य विहार में 5 दिन पूर्व दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का राज पास हो गया है। इस घटना को कराने में गृह स्वामी अनंत गोस्वामी की पत्नी का हाथ प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में गुसाई की पत्नी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने यह घटना कारित की थी। इनका एक साथी फरार बताया जाता है। इनके कब्जे से लूटी गई तिजोरी घटना में प्रयुक्त स्कूटी कुछ चांदी के बर्तन आदि सामान बरामद भी हुआ है। बीती 24 अगस्त को दो स्कूटी सवार युवको ने चैतन्य विहार कॉलोनी में अनंत गोस्वामी के घर पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से जहां आम नागरिकों में भय व्याप्त हुआ वहीं पुलिस भी सकते में पड़ गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले तो उसमें दो युवक स्कूटी पर तिजोरी ले जाते दिखाई पड़े। पुलिस ने जब गहनता से छानबीन की तो गृह स्वामी की दिल्ली में रहने वाली पत्नी का हाथ होने के सूत्र मिले। टेलीफोन कॉल आदि की जांच के बाद पुलिस को अहम सुराग मिल गए और उन्होंने इस घटना में लिप्त उनकी पत्नी तथा दो युवक देवरहा बाबा घाट के समीप से क्रमश अविरल उर्फ अभी उर्फ छोटू पुत्र सुधीर पता नगला बाग थाना मौहम्मदाबाद जिला फतेहगढ (फरुखाबाद ) हाल निवासी मकान किराया SJM हॉस्पीटल के पास सेक्टर 63 नोइडा थाना सेक्टर 63 जिला गौतमबुद्ध नगर पुनीत कुमार पुत्र राजकुमार निवासी म.नं. 49 गली नं0 02 शिवपुरी, विजयनगर विजयनगर जिला गाजियाबाद को गुरुवार सांय गिरफ्तार कर लिया । मुठभेड़ में दोनो के पैर में गोली लगी हैं। एक महिला अभियुक्ता को भी गिरफ्तार किया गया जबकि अजीत सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी इन्द्रानगर थाना कोतवाली जिला उन्नाव (फरार) है। इस सनसनीखेज खुलासा को लेकर वृंदावन में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.