हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा गांव के युवकों ने हरिद्वार से डाक कांवड़ लाकर धार्मिक आस्था और उत्साह का परिचय दिया। ठाकुर हरेन्द्र सिंह एडवोकेट के साथ प्रेम सिंह भूरा, यश ठाकुर, रूस्तम, राहुल ठाकुर, राम ठाकुर, अमर, कृष्णा, सौरभ ,छोटू ठाकुर,सहित अन्य युवक हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर छटीकरा पहुंचे। गांव पहुंचने पर कांवड़ियों का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। कांवड़ियों ने विधि-विधान से कांवड़ का पूजन करने के बाद छटीकरा स्थित ठाकुर जी गरुड़ गोविंद मंदिर पहुंचकर पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। युवाओं ने बताया कि हरिद्वार से डाक कांवड़ लाने का उद्देश्य भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करना है। कांवड़ यात्रा के दौरान सभी ने धार्मिक अनुशासन का पालन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। गांव में कांवड़ियों के स्वागत और जलाभिषेक को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
